9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेमा मालिनी की बेटी ने देवर की शादी में जमकर किया डांस, ​वीडियो किया पोस्ट

ईशा देओल के देवर दिवेश की शादी में एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी पहुंची।

2 min read
Google source verification
Esha Deol

Esha Deol

हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के देवर दिवेश 13 मार्च को शादी के शादी के बंधन में बंधे। ईशा ने देवर की शादी की जमकर डांस किया। उन्होंने इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। ईशा देओल के देवर की शादी में उनकी मां हेमा मालिनी भी पहुंची थीं।

शादी में जमकर लगाए ठुमके:
देवर की शादी में ईशा देओल जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। वह बारात में दूल्हे दिवेश के साथ सलमान खान के गानों पर नाचती नजर आईं। वीडियो में ईशा काफी मस्ती करती दिख रहीं हैं।

परी की तरह लग रही हैं ईशा:
शादी में ईशा ने पिंक एंड गोल्डन साड़ी साड़ी पहनी हुई है। वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति भारत तख्तानी ब्लैक सूट में नजर आए।

हेमा मालिनी भी बनी समारोह का हिस्सा:
ईशा देओल के देवर दिवेश की शादी में एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी पहुंची। उन्होंने गोल्डन और व्हाइट कलर का सलवार सूट पहना हुआ था।

मेहंदी सेरेमनी में फोटो भी की थी शेयर:
हाल ही में ईशा ने अपने देवर दिवेश की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

All set for #devasthan wedding with my gorgeous sister in law @tanvi_gupta21 !

A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

सात साल बाद फिल्मों में वापसी:
ईशा देओल ने वर्ष 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। शादी के बाद से ही ईशा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। ईशा आखिरी बार वर्ष 2011 में आई फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' में नजर आई थीं। ईशा अब लगभग सात साल बाद बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं।

शेफ की भूमिका:
बता दें कि इस फिल्म में शेफ की भूमिका में ईशा देओल नजर आने वाली हैं। यह एक शॉर्ट फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन राम कमल मुखर्जी कर रहे हैं। उन्हें इस फिल्म का आइडिया तब आया जब उन्होंने ईशा से उनकी किताब के बारे में पूछा जो उन्होंने अपनी मां हेमा मालिनी पर लिखी है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग