
Esha Gupta
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता लड़कियों में खेल के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए अपनी महिला फुटबॉल टीम बनाने पर काम कर रही हैं।
ईशा ने एक बयान में कहा, ''मुझे लगता है कि यदि आप किसी चीज को पर्याप्त पसंद करते हैं, तो उसके लिए लड़ें और उसे प्राप्त करें। गांवों और छोटे शहर में बहुत सी लड़कियां हैं, जिनके अंदर प्रतिभा छिपी है, लेकिन वे खेलने के लिए आश्वस्त नहीं हैं। इसलिए एक टीम बनाने की इस पहल से इन लड़कियों को मदद मिलेगी।
एक सूत्र ने कहा कि अभिनेत्री 'उन महिला फुटबॉल खिलाडिय़ों की तलाश में हैं, जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिलता। सूत्र ने कहा, ''ऐसे नियम बनाए गए हैं जो लड़कियों को सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें 'छूने की चिंताओं के कारण खेल खेलने से रोकते हैं। ईशा का मानना है कि यह नियम अनुचित हैं। अभिनेत्री का मानना है कि सभी को, जो वे चाहते हैं उसे करने का अवसर मिलना चाहिए। ईशा को फिल्म 'कमांडो 2 : द ब्लैक मनी ट्रेलर में आखिरी बार देखा गया था। इसमें विद्युत जामवाल और अदा शर्मा भी भूमिका में थे। बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैंं। ये बोल्ड फोटो ईशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जब ईशा गुप्ता की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट्स होने लगे थे तो, कमेंट्स से बचने के लिए ईशा गुप्ता ने कमेंट सेक्शन ही ब्लॉक कर दिया था। वैसे ईशा गुप्ता ने बिपाशा बसु और इमरान हाशमी के साथ राज 3 में एक बोल्ड सीन देकर पहले ही अपनी बोल्डनेस साबित कर दी थी। इसके बाद ईशा की बोल्ड तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचाई थी। ईशा ने यह फोटोशूट एक अंग्रेजी फैशन मैगजीन के लिेए करवाया था। इस फोटो शूट की तस्वीरें ईशा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपने चाहने वालों के साथ शेयर की थी।
Published on:
19 Dec 2017 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
