
Tourist Family OTT Release: 1 मई 2025 को रिलीज हुई तमिल फिल्म फैमिली टूरिस्ट ने केवल तीन दिनों में ₹6.20 करोड़ की कमाई कर ली है। यह एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा है जिसका निर्देशन और लेखन अबिशन जीविंथ ने किया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है, फिर भी यह संजय दत्त की 'द भूतनी' से अधिक कलेक्शन कर चुकी है।
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के निर्माता युवराज गणेशन ने बताया कि फैमिली टूरिस्ट की ओटीटी रिलीज पहले से तय थी। इसी कारण इसे 1 मई को थिएटर्स में सीमित रिलीज दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म को मई के अंत तक, संभवतः 31 मई 2025 को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, लेकिन यह जानकारी जल्द सामने आ सकती है।
फिल्म ने पहले दिन ₹2 करोड़, दूसरे दिन ₹1.70 करोड़ और तीसरे दिन ₹2.50 करोड़ का बिजनेस किया। तमिल दर्शकों के बीच फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और सोशल मीडिया पर इसके डायलॉग और सीन वायरल हो रहे हैं।
फैमिली टूरिस्ट एक ऐसे परिवार की कहानी है जो आर्थिक तंगी से जूझते हुए श्रीलंका से भारत आकर नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश करता है। फिल्म में हल्के-फुल्के हास्य के साथ इमोशनल एंगल भी जुड़ा हुआ है। मुख्य कलाकारों में योगी बाबू, एम.एस. भास्कर, रमेश थिलक, बागवती पेरुमल, एलंगो कुमारवेल और श्रीजा रवि शामिल हैं।
Updated on:
4 May 2025, 4:17 PM IST
Published on:
4 May 2025, 1:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.