7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी मौत की खबर सुनकर फरदीन खान हुए परेशान, कहा – ‘मेरी मां ने देख लिया तो…’

फरदीन खान लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। नामी सितारों के बारे में सोशल मीडिया पर कई बार उनके निधन की झूठी खबरें फैल जाती हैं। फरदीन खान के साथ भी ऐसा हो चुका है वो भी एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 25, 2022

अपनी मौत की खबर सुनकर फरदीन खान हुए परेशान, कहा - 'मेरी मां ने देख लिया तो...'

अपनी मौत की खबर सुनकर फरदीन खान हुए परेशान, कहा - 'मेरी मां ने देख लिया तो...'

एक्टर फरदीन खान फिल्मी दुनिया में कमबैक करने को तैयार हैं। फरदीन खान को पिछली बार फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया थाl इस फिल्म में उनके अलावा सुष्मिता सेन की अहम भूमिका थीl यह फिल्म 2010 में आई थी। तब से फरदीन खान बड़े पर्दे से गायब है। अब वह जल्द 'विस्फोट' से कमबैक करने के लिए तैयार है। एक्टर फरदीन खान उन अफवाहों को याद किया, जो उनके मौत से संबंधित थी।

फरदीन खान दो अवसर पर मौत की झूठी खबरों का शिकार हो चुके हैं। अब उन्होंने इस पर बात की है। उन्होंने बताया कि इन खबरों को सुनकर वह दुखी और गुस्से में थे। एक्टर ने कहा, "एक बार मुझे कार एक्सीडेंट में मारा गया और दूसरी बार भी एक्सीडेंट में ही अचानक मेरे निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैलने लगी। दोनों ही बार मुझे चिंता सताने लगी कि अगर मेरे दोस्तों और परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली तो वह किस तरह रिएक्ट करेंगे।"

दरअसल, हाल ही में फरदीन खान ने फिल्म 'विस्फोट' की शूटिंग पूरी की है। एक इवेंट के दौरान एक्टर का नया अवतार देखने को मिला था। फरदीन खान ने काफी वजन घटा लिया है। पिछले दिनों वह अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में भी आए थे। इस दौरान बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि कौन सी ऐसी न्यूज रही, जिसे पढ़कर उन्हें गुस्सा आया। इसपर फरदीन खान ने अपने निधन की फेक न्यूज के बारे में जिक्र किया।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को डिंपल कपाड़िया ने कर दिया था पैसों के लिए तंग, सेक्रेटरी को भेजती थीं बिग बी के घर

इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "अगर मेरी मां इन्हें देखती तो उन्हें दिल का दौरा पड़ सकता था।" वहीं उन्होंने बताया कि एक बार अर्जुन रामपाल ने उन्हें फोन कर पूछा था कि 'क्या वह ठीक है?' एक्टर ने कहा, "उन्होंने मुझे वीडियो कॉल किया, यह देखने के लिए कि मैं जिंदा हूं या मर गया। मेरे लिए यह काफी खतरनाक एक्स्पीरियंस रहा है।"

वहीं बात करें फरदीन खान के वर्कफ्रंट की तो वो बॉलीवुड में हॉरर ड्रामा ‘विस्फोट’ से वापसी करने वाले हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। वह अपनी वापसी को फरदीन 2.0 कहते हैं। उन्होंने फिल्म के रैपअप शूटिंग की तस्वीर भी शेयर की थी।

यह भी पढ़ें: विवादित बयान देकर 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने खड़ा किया नया विवाद, कहा - 'भोपाली मतलब होमोसेक्शुअल'