इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी विवेक रंजन अग्निहोत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि विवेक अग्निहोत्री की भोपाल के प्रति सोच सुनकर आज मामाजी का हमेशा गाए जाना वाला गाना याद आ गया...'मैं आदमी हूं, आदमी से प्यार करता हूं'। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राघव जी, प्रदीप जोशी से लेकर तमाम बीजेपी और आरएसएस के नेता याद आ गए।