उसी दौरान उन्हें जिंगल्स में काम मिलने लगा और लोग उनकी आवाज की तारीफ करते थे। जब उनकी तारीफें होने लगी तो उन्होंने जिंगल में अपनी फीस और थोड़ी बढ़ा ली, ऐसे करते करते उनकी फीस बढ़ती चली गई और फिर ऐसा भी हुआ कि जिस कंपनी ने उनका एलबम रिजेक्ट किया था, उस कंपनी से कॉल आया कि हम आपके साथ का करना चाहते हैं। फिर इस तरह उनके एल्बम भी रिलीज हुए और फिर फिल्मों में गाने मिलने लगे और करियर की पटरी ट्रैक पर आ गई।