अमिताभ बच्चन आज के दौर में कामयाबी का दूसरा नाम है। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब वो कर्ज में डूब गए थे। ये बात तब की है, जब 1996 में बिग बी ने ‘अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड’ की शुरुआत की और मिस मैनेजमेंट की वजह से कंपनी पूरी तरह घाटे में चली गई। इसी दौर में उन्होंने कमबैक मूवी 'मृत्युदाता' बनाई लेकिन यह सुपरफ्लॉप रही। जिसकी वजह से अमिताभ बच्चन कर्ज के ऐसे दलदल में घुसे जहां से निकलना भी उनके लिए मुश्किल हो गया था।