बॉलीवुड

B’day Spcl: शादी के 17 साल बाद इस एक्ट्रेस के टूट गई थी Farhan Akhtar की शादी, अब इस मॉडल को कर रहे हैं डेट

फरहान अख्तर ने साल 2017 में अपनी पत्नी अधुना से तलाक ले लिया था फरहान और अधुना के तलाक का कारण उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया जाता है इन दिनों फरहान मॉडल शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं

less than 1 minute read
Jan 09, 2021
Farhan Akhtar

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और राइटर फरहान अख्तर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। फरहान जिस चीज में भी अपना हाथ आजमाते हैं उसमें सफल हो जाते हैं। फरहान ने साल 2001 में पहली फिल्म दिल चाहता है बनाई थी जो सुपरहिट रही थी। इसके बाद फरहान ने अलग-अलग चीजों में हाथ आजमाया और सभी में हिट साबित हुए। फरहान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी जबरदस्त रही उतनी ही मुश्किल भरी उनकी पर्सनल लाइफ रही। फरहान अपनी पत्नी अधुना से शादी के 17 साल बाद अलग हो गए थे। जिसका कारण उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया जाता है।

फरहान अख्तर ने अधुना से साल 2000 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। हालांकि फरहान और अधुना के रिश्ते में कड़वाहट का कारण एक्टर का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर बताया जाता है। फिल्म रॉक ऑन 2 के दौरान फरहान और श्रद्धा कपूर का नाम एक दूसरे से जुड़ने लगा था। दोनों ने कभी इसपर कोई बात नहीं की लेकिन मीडिया गलियारों में इनके अफेयर के चर्चे खूब उड़े। इसका असर फरहान की शादीशुदा जिंदगी पर पड़ा और अधुना से उनका तलाक 2017 में हो गया।

इन दिनों फरहान मॉडल और होस्ट शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर ही एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों की भरमार है। हाल ही में दोनों रिया चक्रवर्ती के साथ दिखाई दिए थे। फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी और रिया बेहद अच्छे दोस्त भी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार जताते हुए फरहान और शिबानी फैंस को अपने रिश्ते के बारे में जरूर बता चुके हैं। अब दोनों की शादी की अनाउंसमेंट को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Published on:
09 Jan 2021 09:51 am
Also Read
View All

अगली खबर