
,,
लेकिन अब खबरे ये आ रही है कि दोनों ( फरहान और शिबानी) ने अपने रिश्ते को नया आयाम देने का फैसला कर लिया है और ये दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
जानकारी के अनुसार ये दोनों सितारे फरवरी-मार्च में 2020 में शादी कर सकते हैं। खबर यह भी है कि फरहान अख्तर के बच्चों के साथ शिबानी दांडेकर के रिश्ते भी काफी अच्छे है और अब दोनों ही इस रिश्ते को लेकर एक कदम आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि इस मामले में अब तक कोई भी आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है।
बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर पिछले साल अक्टूबर में भी खबरें आई थीं, लेकिन दोनों ने ही इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। देखना होगा कि क्या वे अब अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा करते हैं।
Updated on:
12 Nov 2019 02:08 pm
Published on:
12 Nov 2019 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
