10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सब्यसाची ने साड़ी को लेकर पहले भारतीय महिलाओं पर साधा निशाना, अब मांगी माफी

सब्यसाची ने भारतीय महिलाओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा साड़ी दुनिया की सबसे खूबसूरत पोशाक है

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Feb 13, 2018

Sabyasachi

Sabyasachi

जाने माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने अपनी टिप्पणी के लिए भारतीय महिलाओं से माफी मांगी है। बता दें कि सब्यसाची ने कहा था कि अगर किसी भारतीय महिला को साड़ी बांधना नहीं आता तो उन्हें शर्म आनी चाहिए।
क्या कहा था सब्यसाची ने:

43 वर्षीय कोलकाता बेस्ड फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने साड़ी बांधने को लेकर भारतीय महिलाओं पर निशाना साधा। सब्यसाची ने कहा कि अगर भारतीय महिलाओं को साड़ी बांधना नहीं आता तो उन्हें शर्म आनी चाहिए। दरअसल सब्यसाची हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में भारतीय स्टूडेंट्स से बात कर रहे थे। इस बातचीत के दौरान ही सब्यसाची ने भारतीय महिलाओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि साड़ी दुनिया की सबसे खूबसूरत पोशाक है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह भारतीय महिलाओं की पहचान है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में साड़ी की तारीफ होती है और इसे पहनना कोई मुश्किल काम नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई भारतीय लड़की या महिला उनसे आकर कहे कि उसे साड़ी बांधना नहीं आता तो मैं कहूंगा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा यह आपकी संस्कृति की पहचान है और इसके लिए आपको आगे बढ़कर आवाज उठानी चाहिए।

दिया दीपिका का उदाहरण:
इस दौरान सब्यसाची ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का उदाहरण देते हुए कहा कि दीपिका जहां भी जाती है, साड़ी पहनकर जाती है। सब्यसाची ने कहा कि साड़ी को पहनकर तो युद्ध भी लड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि दादी और मां कभी साड़ी ही पहना करती थीं। वे इसे पहनकर सो जाती थीं और सुबह जब उठती थीं तो इसमें एक भी सिलवट नजर नहीं आती थी। बता दें कि दीपिका को कई अवॉर्ड फंक्शन और इवेंट मेंं साड़ी पहने हुए देखा गया है। दीपिका को साड़ी पहनना काफी पसंद है और दीपिका सब्ययाची की क्लाइंट भी है।

कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं सब्यसाची के क्लांट:
बता दें कि 43 वर्षीय जाने माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी मूलत: कोलकाता से हैं और बॉलीवुड में काफी सक्रिय हैं। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां सब्यसाची के क्लाइंट हैं। इनमें रानी मुखर्जी, श्रीदेवी, तब्बू, शबाना आजमी, ऐश्वर्या राय , अनुष्का शर्मा , दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और करीना कपूर सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल है।