23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता कभी करते थे सफाईकर्मी का काम, बेटे ने स्टार बनकर किया बॉलीवुड पर राज

सुनील शेट्टी ने डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में अपने पिता वीरपा शेट्टी और जीवन में उनके संघर्षों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनके पिता की जिंदगी कभी आसान नहीं रही और असल में उन्होंने सफाईकर्मी का काम किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 20 Nov 2021, 8:57 PM IST

Father was a sweeper and son Sunil Shetty ruled Bollywood

Sunil Shetty with father

नई दिल्ली: 90 दशक के बॉलीवुड एक्शन हीरो सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री को वो जाना माना नाम है जिसने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। लेकिन कभी उनके पिता ने काफी परेशानियों का सामना करते हुए उनकी परवरिश की थी।

मुझे अपने पिता पर गर्व है

दरअसल सुनील शेट्टी ने डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में अपने पिता वीरपा शेट्टी (Veerpa Shetty) और जीवन में उनके संघर्षों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनके पिता की जिंदगी कभी आसान नहीं रही और असल में उन्होंने सफाईकर्मी का काम किया।

सुनील ने बताया कि 'जब भी कोई मुझसे पूछता है, मेरा हीरो कौन है? मैं हमेशा कहता हूं कि यह मेरे पिता हैं। मुझे अपने पिता पर गर्व है। वो जब महज 9 साल के थे तब वो मुंबई आ गए और उन्होंने सफाईकर्मी का काम किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता को उनके काम पर कभी शर्म नहीं आई और उन्होंने मुझे भी यही सिखाया।

उन्हीं होटलों को खरीद लिया

दिलचस्प बात यह है कि वो जिन होटलों में सफाई करते थे, वो वहां पहले प्रबंधक बने। इसके बाद उन्होंने उन होटलों को खरीदा और मालिक बन गए। उन्होंने मुझे हमेशा सिखाया कि तुम जो करते हो उस पर गर्व करो और पूरे दिल से करो।

वहीं, करिश्मा ने बताया कि 'जब हम साथ काम कर रहे थे तो मुझे सुनील के पिता से मिलने का सम्मान मिला है। वह हमारी शूटिंग पर आते थे और गर्व से अपने बेटे को काम करते देखते थे। वह वास्तव में बहुत प्यारे इंसान थे।

यह भी पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री में पैसा लगा रहा है अंडरवर्ल्ड? जानें इस सवाल के जबाव में क्या बोले थे अमिताभ बच्चन

आपको बता दें कि आने वाले 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' ऐपीसोड में सुनील बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देंगे और जज कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, गीता कपूर और अभिनेत्री और मॉडल मलाइका अरोड़ा हैं।

यह भी पढ़ें: I Say Get Lost- जब रणबीर कपूर पर बुरी तरह चिल्लाने लगी थीं ये हॉलीवुड एक्ट्रेस

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग