29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फादर्स डे : बाप रहे सुपरस्टार लेकिन बेटों ने डुबोया नाम, जानें उनके बारे में ​

बॉलीवुड के 5 ऐसे अभिनेता है जिनके बेटों का फिल्मी कॅरियर बिल्कुल फ्लॉप रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 17 Jun 2018, 12:22 PM IST

fathers day

fathers day

आज का दिन एक पिता और बेटे के लिए बेहद खास है। बता दें कि आज फादर्स डे है। आज हर कोई अपने तरीके से इस दिन को मनाता है। आज इसी खास दिन पर हम आपको बॉलीवुड के 5 ऐसे अभिनेता है जिनके बेटों का फिल्मी कॅरियर बिल्कुल फ्लॉप रहा। स्टारकिट होने के बाद भी वो बॉलीवुड में अपनी जगह नहीं बना पाए। चलिए अब बताते हैं आपको हिट बाप के फ्लॉप बेटों के बारे में..

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ अफेयर से लेकर नरगिस फाखरी को छुपाने तक, इम्तियाज अली की कहानी है हैरान करने वाली

बॉलीवुड में अपनी दमदाद आवाज के लिए मशहूर राजकुमार के डायलॉग को हर कोई पसंद करता है। लेकिन उनका बेटा पुरु राजकुमार को लोगों ने पसंद नहीं किया। बता दें कि पुरु राजकुमार ने फिल्म 'बाल-ब्रह्मचारी' और 'हमारा दिल आपके पास है' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी एक्टिंग को दर्शको ने पसंद नहीं किया।

बॉलीवुड में शक्ति कपूर ने विलेन, गुंडे और कॉमेडियन के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। लेकिन उनके बेटे सिद्धार्थ फिल्मों में चल नहीं पाए। वहीं शक्ति की बेटी श्रद्धा कपूर को फैन्स ने दिल से अपनाया। बता दें कि सिद्धार्थ ने अपनी बहन के साथ फिल्म हसीना में काम किया था।

बॉलीवुड के डिस्को डांसर के नाम से मशहूर मिथुन को फैन्स ने सिर आंखों पर बिठाया। लेकिन उनके बेटे मिमोह अब तक उस कामयाबी के स्वाद को नहीं चख सके। मिमोह ने 'जिम्मी' जैसी फिल्म में काम किया है।







'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर की एक्टिंग का हर कोई कायल है। उनके अभिनय के ना सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी और तमिल भाषा के लोग फैन हैं। वहीं उनके बेटे मल्हार को बॉलीवुड में जगह नहीं मिल पाई।

बॉलीवुड सुपरस्टर विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी कॅरियर में बहुत सी हिट और सुपरहिट फिल्में दी है। वहीं उनके बेटे अक्षय खन्ना का कॅरियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा।