
Fighter Box Office Collection Day 1 Prediction
'फाइटर' को भारत की पहली एरियल एक्शन यानी कि हवा में एक्शन वाली फिल्म बताया जा रहा है। हालांकि इससे पहले बीते साल आई कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' में भी भारतीय एयरफोर्स के कुछ इसी तरह के मिशन को दिखाया गया था।
कौन-कौन दिखेगा इस मूवी में
आपको बता दें कि सुपरहिट फिल्म 'पठान' और उससे पहले 'वॉर' बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने एयरफोर्स की थीम पर यह फिल्म बनाई है। इस मूवी से फाइटर की पूरी टीम को अच्छी कमाई करने की होप है। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, ऋषभ साहनी,करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी ये मूवी बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।
फाइटर का पहले दिन का Prediction
उम्मीद है कि फाइटर बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन करेगी। यहां फाइटर का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी है। Sacnilk के अभी तक के आंकड़ों के अनुसार फाइटर सभी भाषाओं में पहले दिन में भारत में लगभग 23.00 करोड़ की कमाई कर सकती है।
Updated on:
25 Jan 2024 07:52 pm
Published on:
25 Jan 2024 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
