6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपिका पादुकोण की लगी लॉटरी, हाथ लगा हॉलीवुड प्रोजेक्ट; इस बड़ी फिल्म में आ सकती हैं नजर

दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग को लेकर हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं। अब दीपिका 2024 में भी अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने के लिए तैयारी हैं। 'फाइटर' के साथ वो इस साल की शुरुआत कर रही हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर भी खुलासा किया है।  

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Jan 23, 2024

deepika_padukone.jpg

जल्द ही दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' रिलीज होने वाली है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 'फाइटर' के बज के बीच दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, ये उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका के हाथ एक हॉलीवुड वेब सीरीज लगी है। इस सीरीज में एक्ट्रेस हॉलीवुड के बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

इस सिरीज में आ सकती हैं नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को एचबीओ के पॉपुलर टीवी सीरीज द व्हाइट लोटस में जल्द ही देखा जा सकता है। हालांकि, एक्ट्रेस और मेकर्स की ओर से इस प्रोजेक्ट को लेकर ना ही कोई खुलासा हुआ है ना ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट। लेकिन, अगर इस बात में थोड़ी भी सच्चाई है तो दीपिका एक बार फिर से अपने फैंस को हॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करती दिखेंगी। दरअसल, इस खबर को लेकर दीपिका पादुकोण की सास अंजू भवनानी ने सोशल मीडिया पर कुछ हिंट्स दिए थे। इसके बाद से ही लोगों ने एक्ट्रेस के हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया था।

इन प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगी दीपिका
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट पहले ही आ चुकी है। वो इस साल 'फाइटर' के अलावा रोहित शेट्टी की सिंघम 3, एस एस राजमौली की अनटाइटल्ड फिल्म, ब्रह्मास्त्र 2, द इंटर्न, कल्कि में दिखाई देंगी। वहीं 'द व्हाइट लोटस' में दीपिका की भूमिका के हिंट्स सही निकले तो ये सिरीज भी इस कड़ी में जुड़ जाएगी।


यह भी पढ़ें: 7 साल बाद 'पिता' से मिली हिना खान,बोलीं- उन्होंने मुझे हमेशा अपनों की तरह प्यार किया है