9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दंगल’ की छोटी मासूम सी दिखने वाली ‘बबीता फोगाट’ बड़ी होकर दिखती हैं बेहद ग्लैमरस

साल 2016 में रिलीज आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'दंगल' ने खूब धमाल मचाया था। फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था। अगर आपको भी ये फिल्म पसंद आई थी तो आपको दंगल' की छोटी 'बबीता फोगाट' जरूर पसंद आई होंगी, लेकिन अब मासूम सी दिखने वाली सुहानी आज काफी बड़ी और ग्लैमरस हो गई हैं।

2 min read
Google source verification
suhani bhatnagar

suhani bhatnagar

आमिर को बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। इन्होंने कई फिल्में दीं। इनमें से एक है साल 2016 में हुई फिल्म 'दंगल'। फिल्म की कहानी से लेकर इसके किरदारों की खूब चर्चा हुई थी। अगर आपने ये फिल्म देखी है तो आपको 'दंगल' में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वालीं सुहानी भटनागर जूर याद होंगी। इनकी मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया था।

फिल्म में छोटी और मासूम सी दिखने वाली सुहानी अब बड़ी हो गई हैं। आमिर खान की बेटी बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वालीं सुहानी भटनागर को इतने सालों के बाद देखकर हर कोई हैरान है। लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये वहीं छुटकी सी सुहानी हैं।

सुहानी भले ही एक्टिंग के करियर में एक्टिव नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर सुहानी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ!

सुहानी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ग्रीन कलर की ड्रेस में फोटो शेयर की है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में सुहानी बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं।

सुहानी की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर उनको पहचानना मुश्किल है। सुहानी की तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आते हैं।

सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म दंगल के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। लोगों की इनकी मासूमियत खूब भाई थी।

यह भी पढ़ें- अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं सुहाना खान!