10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखेगा फिल्म इंडस्ट्री का दम, कर्तव्य पथ पर इतिहास रचने को तैयार है ये फिल्ममेकर

Indian Cinema at Republic Day: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार पहली बार फिल्म इंडस्ट्री का दम देखने को मिलेगा, जो देश के सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान को दर्शाने का एक नया इतिहास रचने जा रहा है।

2 min read
Google source verification
संजय लीला भंसाली (सोर्स: x @bhansali_produc)

संजय लीला भंसाली (सोर्स: x @bhansali_produc)

Indian Cinema at Republic Day: इस साल 26 जनवरी, सोमवार को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक ऐतिहासिक पल देखने को मिलने वाला है। बता दें, भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म निर्देशक को इस राष्ट्रीय परेड में फिल्म जगत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इस बार एक खास झांकी (Tableau) पेश करेंगे, जो भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत और उसके गौरवशाली सफर को पूरी दुनिया के सामने पेश करेंगे।

कर्तव्य पथ पर इतिहास रचने को तैयार है ये फिल्ममेकर

खबरों के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस झांकी के लिए संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिलाया है। ये पहला मौका है जब राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े मंच पर भारतीय सिनेमा का कोई बड़ा चेहरा इस रूप में नजर आएगा। भंसाली भारतीय सिनेमा के सच्चे 'ध्वजवाहक' (Flag-bearer) हैं, इसलिए इस सम्मान के लिए उनसे बेहतर कोई दूसरा नाम नहीं हो सकता था। ये पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद गर्व की बात है।

संजय लीला भंसाली केवल एक बेहतरीन डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि एक कुशल निर्माता, लेखक, एडिटर और सिंगर भी हैं। उनकी सिनेमाई कला के लिए उन्हें अब तक 7 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और साल 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। बता दें, संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' से की थी। उन्हें असली पहचान 1999 में आई 'हम दिल दे चुके सनम' से मिली।

इसके बाद 'देवदास' ने उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर ख्याति दिलाई। फिल्म 'ब्लैक' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला और उनके करियर में 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी भव्य फिल्में शामिल हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'हीरामंडी' ने ओटीटी पर भी खूब चर्चा बटोरी।

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर

इतना ही नहीं, संजय लीला भंसाली इन दिनों काफी बिजी हैं। वो सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो 20 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, उनकी सबसे फेमस अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ नजर आने वाले है। साथ ही, 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर निकलने वाली ये झांकी न केवल भंसाली की कला का सम्मान होगी, बल्कि ये भारतीय सिनेमा के उन करोड़ों दर्शकों और कलाकारों को भी एक ट्रिब्यूट होगा, जिन्होंने इसे दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म इंडस्ट्री बनाया है।