4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एम एस धोनी’ के बाद अब इस खिलाड़ी पर बनेगी बॉयोपिक, जानिए पूरी डिटेल

मिल्खा सिंह, पान सिंह तोमर, मैरी कॉम, एम एस धोनी और संदीप सिंह की फेहरिस्त में एक और नाम शामिल हो गया है
2 min read
Google source verification
bhaichung bhutia

bhaichung bhutia

बॉलीवुड में इन दिनों खिलाड़ियों के जीवन पर फिल्में बनाने का चलन जोरों पर है। मिल्खा सिंह, पान सिंह तोमर, मैरी कॉम, एम एस धोनी और संदीप सिंह की फेहरिस्त में अब बाईचुंग भूटिया का नाम भी शामिल होने जा रहा है।

संजय दत्त और विवेक ओबरॉय की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'जिला गाजियाबाद' के निर्देशक आनंद कुमार, बाइचुंग भूटिया पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। बाईचुंग भूटिया की जिंदगी को दर्शाने वाली बायोपिक फिल्म की संकल्पना आनंद कुमार की है। वह इस फिल्म के लिए मुख्य अभिनेता और निर्देशक के चयन को अंतिम रूप दे रहे हैं।

भूटिया इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उनका मानना है कि उनकी यात्रा को दिखाने के लिए फिल्मकार सही व्यक्ति हैं। भूटिया ने कहा,'मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मेरी यात्रा बड़े पर्दे पर दिखाए जाने लायक समझी गई। मुझे विश्वास है कि आनंद मेरी कहानी के साथ न्याय करेंगे। बाईचुंग ने कहा मैं सिक्किम के एक छोटे से कस्बे का रहने वाला हूं लेकिन भारत के लिए फुटबॉल खेलना मेरा एकमात्र सपना नहीं था। मैं हमेशा एक पेशेवर फुटबॉल क्लब बनाना चाहता था और मेरा यह सपना 'युनाइटेड सिक्किम' के साथ पूरा हुआ।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग