कहानी को लेकर उत्साहित है शैलेश आर सिंह
शैलेश का कहना है कि वह विकास दुबे की कहानी को स्क्रीन पर दिखाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूरी कहानी को न्यूज एजेंसियों और अन्य माध्यमों से काफी बारीकी से फॉलो कर रहा हूं। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। विकास दुबे के 7 दिन के सफर की शुरुआत हुई, जिसमें आखिरकार वह एक मुठभेड़ में मारा गया। मैंने सोचा कि क्यों ना इस कहानी को पूरे देश को सुनाया जाए और कुछ वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाए। मैं इस कहानी को बताने के लिए वास्तव में उत्सुक हूं। आपको बता दें कि इससे पहले शैलेश ‘तनु वेड्स मनु’, ‘शाहिद’, ‘अलीगढ़’, ‘ओमर्टा’ और ‘जजमेंटल है क्या’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों ईनामी गैंगस्टर विकास दुबे का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। यह एनकाउंटर काफी विवादास्पद रहा। गैंगस्टार विकास ने उज्जैन में सरेंडर कर दिया था और पुलिस की गाड़ी में वापस लौटते वक्त विकास दुबे को जुलाई 10 को यूपी पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मार गिराया गया था। पुलिस के मुताबिक, गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की थी। इसके चलते उसका एनकाउंटर कर दिया गया था जिसके बाद पुलिस की काफी आलोचना भी हुई थी। डीएसपी समेत आठ पुलिसवालों की हत्या करने वाले विकास दुबे पर पांच लाख का ईनाम रखा गया था।