6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chotey bade Song: गोविंदा और वरुण के डांसे के दीवाने हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल

यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Sep 23, 2018

Fryday movie Song

Fryday movie Song

बॉलीवुड के 'हीरो नं. 1' गोविंद की आगामी फिल्म 'फ्राइडे' का पहला गाना 'छोटे बड़े...' रिलीज किया जा चुका है। इसमें गोविंदा के साथ वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। दोनों ही स्टार्स शानदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इनके डांस के फैंस इतने दिवाने हुए कि वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। इसमें कॉमेडी और रोमांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिला। इसके साथ ही इसे दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पांस भी दिया।







दोनों स्टार्स का है नया लुक

फिल्म 'फ्राइडे' के पहले गाने 'छोटे बड़े...' में गोविंदा और वरुण का अलग लुक देखने को मिल रहा है। इस गाने को देख लग रहा है कि गोविंदा वापसी अपने पुराने फॉर्म में लौट आए हैं। इसके साथ ही वह इस गाने को खूब इंजोय भी कर रहे हैं। वहीं गाने में मीका सिंह की भी एंट्री होती है जिससे गोविंद और वरुण बेहद खुश हो जाते हैं और मीका भी उनसे डांस स्टेप मिलाने लग जाते हैं। इस सॉन्ग को सुन आप अपने आपको डांस करने से नहीं रोक पाएंगे। बात दें कि इस गाने को अंकित तिवारी और मीका सिंह ने अपनी आवाज दी है। यह गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 91 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।







कॉमेडी और ड्रामे से सराबोर है फिल्म

हाल ही में 'फ्राइडे' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें कॉमेडी और ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिला था। वहीं गोविंद, दिगंगना सूर्यवंशी के साथ रोमांस करते हुए भी नजर आए थे। इसके अलावा इसमें वरुण शर्मा एक सेल्समैन का रोल निभाते हुए नजर आए थे जिसे अपना प्यूरिफायर बेचने का टारगेट पूरा करना होता है। इसके चलते वह गोविंद के घर में एंट्री मार लेते हैं और उनके और दिगंगना के रोमांस के बीच में कबाब में हड्डी का काम करते हैं। अब फिल्म में देखना ये होगा कि वह अपना टारगेट कैसे पूरा करते हैं और उनके कारण गोविंदा को कितनी परेशानियां होती हैं। बता दें कि यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।