इस बार होगा 'गदर 3' में कुछ हटके (Gadar 3 Stort Crack)
अनिल शर्मा फिल्म्स के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राणा भाटिया ने कहा, 'अगले पार्ट की कहानी तो क्रैक कर ली गई है, इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। हम इसे दो साल के भीतर लाने की कोशिश कर रहे हैं।' राणा भाटिया ने बताया है कि सनी देओल की फैमिली, गदर 3 का भी हिस्सा रहेगी लेकिन विलेन को लेकर विचार जारी है। याद दिला दे कि फिल्म के पहले पार्ट में अमरीश पुरी और दूसरे पार्ट में मनीष वाधवा विलेन के रोल में दिखे थे।