6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganesh Chaturthi 2020: कपूर परिवार में इस तरह मनाई जाता है गणेश उत्सव, थ्रोबैक तस्वीरें हो रही वायरल

कपूर खानदान में भी बड़े ही धूमधाम से गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) मनाया जाता है। पूरी फैमिली एक जुट होती है हालांकि इस बार फैंस इसे मिस कर रहे हैं। पिछले साल गणेश उत्सव के मौके पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा अपने घर पहुंचे थे और पूरा परिवार साथ में नजर आया था।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Aug 23, 2020

Kapoor family Ganesh Chaturthi 2019 photos viral

Kapoor family Ganesh Chaturthi 2019 photos viral

नई दिल्ली | गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार शनिवार से पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस बार कोविड 19 (Covid-19) के कारण लोग इसे साधारण ढंग से ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने-अपने घरों में बप्पा को लाकर लोग उनकी पूजा आराधना कर रहे हैं और विसर्जन का कार्यक्रम भी साधारण तरीके से किया जा रहा है। कपूर खानदान में भी बड़े ही धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जाता है। पूरी फैमिली एक जुट होती है हालांकि इस बार फैंस इसे मिस कर रहे हैं। पिछले साल गणेश उत्सव के मौके पर करीना कपूर खान और करिश्मा अपने घर पहुंचे थे और पूरा परिवार साथ में नजर आया था। हालांकि इस बार कोविड 19 के चलते सभी अपने-अपने घरों में साधारण ढंग से गणपति की पूजा अर्चना कर रहे हैं। आदर जैन ने अपने घर के गणपति की फोटो शेयर की है। उनके द्वारा शेयर की हुई तस्वीर से साफ समझा जा सकता है कि इस बार कपूर परिवार अपने-अपने घरों में ही इस उत्सव को सेलिब्रेट कर रहा है।

View this post on Instagram

Ganpati Bappa Morya 🙏

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain) on

साल 2019 में कपूर परिवार के घर करण जौहर भी पहुंचे थे। वायरल तस्वीरों में करण तो नहीं लेकिन उनके बच्चे रूही और यश दिखाई दे रहे हैं। साथ में हीरू जौहर भी मौजूद हैं। वहीं तैमूर अली खान का वीडियो में सामने आया है जिसमें वो अपनी धुन में मस्त खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पूरे कपूर परिवार की पिछले साल की ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। करीना कपूर खान पति सैफ अली खान के साथ अपने घर पहुंची थी और गणपति बप्पा के दर्शन किए थे। इस दौरान करिश्मा कपूर, बबीता, रीमा जैन, आदर जैन, हीरू जौहर, तैमूर अली खान, यश और रूही समेत कई और घर के लोग नजर आए थे।

बता दें कि हाल ही में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने तैमूर की उनके द्वारा बनाए गए गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) के साथ फोटो शेयर की थी। तैमूर ने अपने लेगो ब्लॉक से गणपति बप्पा की प्रतिमा बनाई है। रंग बिरंगे लेगो ब्लॉक से तैमूर ने अपनी क्रिएटिविटी इतनी कम उम्र में दिखा दी। करीना ने तैमूर द्वारा बनाए गए गणेश की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो बप्पा के सामने भक्ति भाव से हाथ जोड़कर बैठे हुए हैं।