
आलिया भट्ट स्टार संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'गंगूबाई' की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म 'गंगूबाई' हीरामंडी नाम की जगह कोठा चलाने वाली महिला की कहानी है। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार गंगूबाई की भूमिका निभा रही हैं।
View this post on Instagram- - First think, second dream, third believe and finally DARE - - Walt Disney
A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली गंगूबाई प्रोजेक्ट पर 2011 से काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर भंसाली ने काफी रिसर्च के बाद किरदारों को पर्दे पर उतारने का फैसला लिया है। फिल्म की कहानी एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। फिल्म की स्क्रिप्ट भी पूरी हो गई है। जल्द ही आलिया भंसाली के साथ शूटिंग भी शुरू करने जा रहीं हैं।
कौन है गंगूबाई
गंगूबाई किरदार एक असली घटना पर आधारित है। जिसका असली नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था। गुजरात में जन्मी गंगा का सपना इंडस्ट्री में अभिनेत्री बनाना था। महज 16 साल की उम्र में प्यार और फिर मुंबई आ कर शादी कर लेना। यहां से गंगा के जीवन का असली संघर्ष शुरू हो जाता है।
View this post on Instagram14M love for #GharMorePardesiya🌞💃
A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on
शादी के कुछ दिनों बाद उनके पति ने गंगा को एक कोठे पर बेच दिया। यहीं से फिल्म की असली कहानी शुरू होती है जब गंगा 'गंगूबाई' बनकर माफिया और नेताओं तक अपना दबदबा कायम करती है।
Published on:
17 Oct 2019 12:34 pm
