नई दिल्ली: 'बिग बॉस 7' (Bigg Boss 7) की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) के पिता जफर अहमद ने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे वक्त से वह बीमार चल रहे थे, जिसके कारण उनका निधन हो गया। पिछले काफी दिनों से गौहर अपने पिता के साथ अस्पताल में थी और लोगों से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील कर रही थीं। गौहर ने अपने पिता के साथ कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें वह अस्पताल में उनके साथ बैठी हुई थीं।