उस दौरान बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर की लिस्ट में सरोज खान, फराह खान जैसे कलाकारों का नाम हुआ करता था उस दौरान गीता कपूर ने फराह खान के डांस ग्रुप को ज्वाइन किया था। इसके बाद वह फराह खान के साथ रहकर असिस्ट करने लग गईं। गीता ने फ़राह को कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें , कल हो ना हो, मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है।