
अभिषेक के साथ सैयामी घूमर की लीड एक्ट्रेस हैं।
Ghoomer Box Office Collection Day 1: 18 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'घूमर' का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन प्रदर्शन बहुत कमजोर रहा है। अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म शुक्रवार को एक करोड़ भी नहीं कमा सकी है। फिल्म की ओपनिंग सिर्फ 85 लाख से हुई है।
आर बाल्कि की फिल्म 'घूमर' एक हाथ खोने के बावजूद क्रिकेट खिलाड़ी बनने के संघर्ष की कहानी है। फिल्म में सैयामी क्रिकेट खिलाड़ी और अभिषेक बच्चन कोच बने हैं। फिल्म की कहानी को क्रिटिक ने सराहा है। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी फिल्म की तारीफ की है लेकिन कमाई के मामले में फिल्म पहले दिन फेल रही है। शनिवार और रविवार को 'घूमर' के कलेक्शन में बड़ा उछाल नहीं आता है तो फिर फिल्म प्लॉप की तरफ चली जाएगी।
'घूमर' के मुकाबले बीते हफ्ते, 11 अगस्त को रिलीज हुई 'गदर 2' और 'OMG 2' ने शुक्रवार को ज्यादा कमाई की है। अपने आठवें दिन 'गदर 2' करीब 17 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। वहीं 'OMG 2' ने भी अपने दूसरे शुक्रवार को पौने पांच करोड़ कमाए हैं।
Updated on:
19 Aug 2023 01:36 pm
Published on:
19 Aug 2023 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
