
अक्षय कुमार और सनी देओल दोनों ही सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं।
Sunny Deol Akshay Kumar: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' और अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' बीते शुक्रवार को रिलीज हुई हैं। दोनों स्टार्स की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश की खूब चर्चा है। इसकी एक वजह ये भी है कि सनी और अक्षय के आपसी रिश्ते भी अच्छे नहीं माने जाते हैं। दोनों बहुत कम मौकों पर एक साथ काम किया है और सार्वजनिक स्थानों पर भी दोनों साथ नहीं दिखते हैं। एक मौका तो ऐसा भी आया जब दोनों में जमकर कहासुनी हो गई थी। ये सब हुआ था रवीना टंडन की वजह ये हुआ था और दोनों एक-दूसरे पर चिल्ला दिए थे।
सनी ने रवीना से ब्रेकअप कर की थी अक्षय की खिंचाई!
1994 में आई फिल्म मोहरा के बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन के बीच अफेयर की खबरें जोरों पर थीं। हालांकि कुछ दिन बाद दोनों अलग हुए। अक्षय और रवीना के रिश्ते जब खराब हुए, उस वक्त वो सनी देओल के साथ फिल्म 'जिद्दी' की शूटिंग कर रही थीं।
जिद्दी की शूटिंग के समय का है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जिद्दी' के सेट पर सनी देओल ने रवीना टंडन को अकेले बैठे रोते देख लिया था। उन्होंने पता किया तो सामने आया कि अक्षय कुमार की बेरुखी की वजह से रवीना उदास हैं। इस पर सनी ने अक्षय कुमार से बात करने की कोशिश की।
सनी और अक्षय ने कभी इस पर पब्लिकली बात को नहीं की लेकिन बताया जाता है कि जब सनी ने अक्षय से बात की तो उन्होंने अच्छे से जवाब नहीं दिया। दोनों के बीच कुछ तीखे शब्दों का भी आदान-प्रदान हुआ। इसने दोनों के बीच रिश्तों को बेहद खराब कर दिया।
डिंपल ने की बातचीत कराने की कोशिश
अक्षय कुमार की जब ट्विंकल खन्ना से शादी हुई तो उनकी सास डिंपल कपाड़िया को इस बारे में पता चला। डिंपल और सनी देओल की काफी गहरी दोस्ती है। ऐसे में डिंपल ने सनी को भी बुलाया तो दोनों एक्टर्स के बीच बातचीत हुई। इसके बाद भी दोनों के बीच बहुत सहज रिश्ता कभी नहीं रहा।
Updated on:
16 Aug 2023, 7:13 PM IST
Published on:
16 Aug 2023, 7:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.