
नई दिल्ली। बीते दिन मुंबई में गोल्ड अवॉर्ड समारोह का आयोजन हुआ। जहां टीवी के सभी सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। इस शाम में टीवी के एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ने अपने लुक से चार चांद लगा दी। सभी एक से बढ़कर एक आउटफिट में नज़र आए। गोल्ड अवार्ड में हिना खान, सनी लियोन,सुरभी चन्ना,करण सिंह ग्रोवर जैसे बड़े स्टार्स दिखाई दिए।
गोल्ड अवॉर्ड 2019 की शाम हिना खान के नाम रही। अवॉर्ड नाइट में हिना के हाथ में तीन अवॉर्ड आए इसमें मोस्ट फिट, नेगेटिव रोल, मोस्ट पापुलर का अवॉर्ड की कैटेगरी शामिल है। अवॉर्ड नाइट में हिना के लुक को देख कर सबकी नज़रे उन पर ही टिकी रहीं।
सुरभी को मोस्ट स्टाइलिश का अवॉर्ड मिला। इस इवेंट में सुरभी सुनहरे अंदज में नज़र आईं।
अवॉर्ड में सनी ब्लैक गाउन में दिखाई दीं। आइकन ऑफ द ईयर के लिए अवॉर्ड दिया गया।
मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड और बेस्ट फीमेल एक्टर का अवार्ड एरिका फर्नांडिस को मिला।
Published on:
12 Oct 2019 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
