5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत से ये अनमोल याद अपने साथ ले गए माइक टायसन, देखें तस्वीरें…

भारत से ये अनमोल याद अपने साथ ले गए माइक टायसन, देखें तस्वीरें...

2 min read
Google source verification
mike tyson

पूर्व अमरीकी मुक्केबाज माइक टायसन भारत की पारंपरिक पोशाक शेरवानी अपने साथ ले गए और उन्होंने यहां चिकन बिरयानी का भी लुत्फ उठाया। मुंबई में मिक्सड मार्शल आर्ट कुमाइट 1 लीग के लॉन्च के लिए भारत पहुंचे टायसन की सुरक्षा का कार्यभार शेरा व टाइगर सुरक्षा सेवा को दिया गया था।

mike tyson

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने बताया, टायसन साधारण और साफदिल व्यक्ति हैं। मैं उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व और सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा करता हूं।

mike tyson

उन्होंने कहा, वह देश की संस्कृति, व्यंजन और आतिथ्य की प्रशंसा करते नजर आए। उन्हें यहां सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी पसंद आई और वह पारंपरिक परिधान शेरवानी को अपने साथ ले गए।

mike tyson

टायसन ने मुंबई और आगरा का दौरा किया था।

mike tyson

उन्होंने कहा, वह धारावी और ताजमहल घूमने गए लेकिन वह किसी भी लोकप्रिय पर्यटन गतिविधियों में शामिल नहीं हुए। चूंकि मैं उनके साथ था इसलिए बहुत से प्रशंसकों ने मुझसे इस उम्मीद से संपर्क किया कि सलमान खान और माइक टायसन लीग के लिए एक साथ रिग में शामिल होंगे।

mike tyson

टायसन ने भी शेरा की सुरक्षा कंपनी की प्रशंसा की।