
Case registered on Celebs who were partying at late night
नई दिल्ली | बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa), क्रिकेटर सुरेश रैना और ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) को मुंबई पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। इन सेलेब्स समेत कुल 34 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया। मुंबई के एक क्लब में कुछ सितारों की पार्टी चल रही थी जिसमें रैपर बादशाह (Badshah) भी शामिल थे। हालांकि बाद में सुजैन खान और गुरु रंधावा को बेल भी मिल गई। दरअसल, कोरोना वायरस को लगातार बढ़ता देख महाराष्ट्र सरकार ने 5 जनवरी तक रात 11 बजे के बाद फर्फ्यू लगाया हुआ है। ऐसे में इन सेलेब्स कोविड-19 (Covid-19 guidelines) का उल्लंघन करने के कारण गिरफ्तारी किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस की भनक लगते ही रैपर बादशाह ने पिछले गेट से भागने की कोशिश भी की। रात करीब ढाई बजे के आसपास पुलिस ने क्लब में रेड मारी और गिरफ्तारियां की। बताया जा रहा है कि पार्टी में शामिल सभी सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लेट नाइट पार्टी (Late night party) करने को लेकर मुंबई पुलिस ने धारा 188, 269 और 34 के तहत केस दर्ज किया है।
फिलहाल ये खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। कई लोग इन सेलेब्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कोविंड-19 के नियम को फॉलो करना बेहद जरूरी है। लोगों का कहना है कि जब बड़े सेलेब्स ही इस तरह की हरकत करेंगे तो उनके फैंस भी इसे कॉपी कर सकते हैं। पूरे महाराष्ट्र में देर रात सड़कों पर ग्रुप में घूमने और पार्टी करने पर रोक लगी हुई है।
Published on:
22 Dec 2020 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
