scriptजल्दी जवान होने के लिए इंजेक्शन लेती थी ये अभिनेत्री, 16 की उम्र में दिखने लगी बोल्ड, 18 साल बड़े एक्टर किया रोमांस | Hansika Motwani Used Hormonal Injections to Become an Adult | Patrika News
बॉलीवुड

जल्दी जवान होने के लिए इंजेक्शन लेती थी ये अभिनेत्री, 16 की उम्र में दिखने लगी बोल्ड, 18 साल बड़े एक्टर किया रोमांस

हंसिका ‌सिर्फ 16 साल की थीं और उन्होंने 18 साल बड़े अभिनेता हीमेश रेशमिया के साथ रोमांस किया था। हंसिका अचानक काफी बड़ी दिखने लगी थीं…

मुंबईDec 18, 2019 / 01:17 pm

भूप सिंह

hansika motwani

hansika motwani

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो बिना मेकअप और सर्जरी के बहुत खूबसूरत दिखती हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि भगवान ने उन्हें फुरसत के पलों में बनाया है। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिन्होंने खूबसूरत और बोल्ड दिखने के लिए सर्जरी करवाई है। आज हम उस ब्यूटी को लेकर बात करेंगे जिसने बोल्ड और खूबसूरत दिखने के लिए नहीं बल्कि कम उम्र में जवान होने के लिए इंजेक्शन का सहारा लिया था।

 

hansika motwani

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी Hansika Motwani भले ही इन दिनों साउथ इंडस्ट्री में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में भी छोटी उम्र में कई फिल्में और टीवी सीरियल्स किए हैं। हंसिका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वर्ष 2000 में टीवी शो ‘शाका लागा बूम बूम’ से अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘किसी देश में निकला होगा चांद’ और ‘कभी सास भी बहू थी’ जैसे सीरियल्स में भी काम किया। 10 साल की उम्र तक हंसिका टीवी धारावाहिक में काम करती रही, जो एक अपने आप में एक बड़ी बात है।

 

hansika motwani

इंजेक्शन से जवान हुई एक्ट्रेस
हंसिका साल 2007 में बॉलीवुड फिल्म ‘आपका सुरूर’ में लीड किरदार में नजर आईं। उस समय वे महज 16 साल की थीं और उन्होंने 18 साल बड़े अभिनेता हिमेश रेशमिया के साथ रोमांस किया था। इस फिल्म में हंसिका ऐसी जवान लग रही थी कि कोई 21-22 साल की लड़की हो। वह अपनी उम्र से काफी जवान दिखने लगी थी।

hansika motwani

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका की मां डॉक्टर थी और इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने जल्दी जवान होने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन का सहारा लिया। उस समय वह 16 साल उम्र में 21 साल की जवान दिखने लगी थी। हालांकि, अब तक हार्मोनल इंजेक्शन लेने और ना लेने को लेकर हंसिका की तरफ से किसी प्रकार का कोई कबूलनामा नहीं आया है। ऐसे में लोग इस तरह के कयास लगा रहे हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / जल्दी जवान होने के लिए इंजेक्शन लेती थी ये अभिनेत्री, 16 की उम्र में दिखने लगी बोल्ड, 18 साल बड़े एक्टर किया रोमांस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो