
Aishwarya Rai priyanka chopra Priyanka Chopra Lara Dutta
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के एकलौते बेटे एक्टर Abhishek Bachchan आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 5 फरवरी, 1976 को हुआ था। इंडस्ट्री में पिता जितने हिट रहे वहीं बेटे का फिल्मी कॅरियर अच्छा नहीं रहा। उनके हिट फिल्मों से कहीं ज्यादा उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट लंबी है। ऐसा नहीं है की उनके साथ बड़ी एक्ट्रेसेस ने काम नहीं किया है लेकिन फिर भी वह दर्शकों के दिल में अपनी जगह नहीं बना पाए। अभिषेक उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने एक नहीं बल्कि 5 विश्व सुंदरियों के साथ काम किया है लेकिन इनमें से अधिकतर फिल्में फ्लॉप रही हैं। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों और विश्व सुंदरियों के बारे में जिनके साथ अभिषेक ने काम किया है...
ऐश्वर्या राय :
साल 2000 में ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में काम किया। दोनों की ये फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद दोनों ने साल 2003 में 'कुछ न कहो' फिल्म की लेकिन ये भी फ्लॉप रही। इसके बाद दोनों एक साथ फिर 'रावण' और 'सरकार-राज' में नजर आए जो फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद दोनों ने ऑन स्क्रीन साथ काम नहीं किया।
सुष्मिता सेन:
अभिषेक के साथ काम करने वाली दूसरी थीं ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन। साल 2001 में सुष्मिता सेन ने अभिषेक के साथ फिल्म 'बस इतना सा ख्वाब है' में काम किया था। दोनों की ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
लारा दत्ता :
तीसरी ब्रह्मांड सुंदरी रहीं लारा दत्ता। साल 2003 में लारा और अभिषेक की जोड़ी फिल्म 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' में नजर आई थी। दोनों की ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद दोनों ने एक साथ फिर फिल्म 'झूम बराबर झूम' में काम किया। इस फिल्म के म्यूजिक को तो काफी पसंद किया गया लेकिन फिल्म को नहीं।
प्रियंका चोपड़ा :
अभिषेक के साथ काम करने वाली चौथी विश्व सुंदरी रहीं प्रियंका चोपड़ा। साल 2005 में दोनों ने फिल्म 'ब्लफमास्टर' और 2008 में 'द्रोण' में काम किया। लेकिन इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स आॅफिस पर दम तोड़ दिया।
जैकलीन फर्नांडिस:
अभिषेक के साथ काम करने वाली पांचवी सुंदरी जैकलीन फर्नांडिस हैं। जो श्रीलंका की मिस यूनिवर्स रही हैं। फिल्म 'हाउसफुल 3' में इन दोनों ने एक दूसरे के साथ काम किया।
Updated on:
05 Feb 2019 09:13 am
Published on:
04 Feb 2019 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
