
happy birthday manoj kumar 5 intresting facts
हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का देश के उन सितारों में से एक है जिन्होंने सिनेमा जगत को देखने का नजरिया बदल दिया। मनोज ने देशभक्ति की भावनाओं से जुड़ी कई सारी फिल्मों में काम किया है। क्या आप जानते हैं मनोज कुमार को इसी कारण भारत कुमार के नाम से बुलाया जाता है। मनोज कुमार की जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है। अमिताभ बच्चन का कॅरियर बनाने में मनोज कुमार का बढ़ा हाथ रहा है। इसके अलावा एक एक्टर होने के साथ-साथ वह एक लेखक भी रहे हैं। इसके अलावा आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के कई और किस्से...
दिलीप कुमार की फिल्म 'शबनम' देख बदल दिया अपना नाम
मनोज कुमार का पूरा नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। उनका जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ। पर स्कूल में पढ़ाई के दौरान मनोज, दिलीप कुमार की फिल्म 'शबनम' देखने गए थे जिसके उनके किरदार से वह इतने प्रभावित हो गए कि उसी किरदार के नाम पर उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रख लिया।
मनोज कुमार ने फिल्मों में आने से पहले ली इस शख्स से इजाजत
फिल्मों में काम करने को लेकर मनोज कुमार अपनी मंगेतर शशि गोस्वामी से पूछा था। जब मनोज को एक फिल्म में लीड एक्टर का ऑफर आया तो उन्होंने अपनी मंगेतर से इजाजत ली थी। जब शशि रजामंद हो गईं तभी मनोज कुमार ने फिल्म में काम करने के लिए हां कहा। बाद में शशि से ही उन्होंने शादी भी कर ली।
दिलीप कुमार को अपना आदर्श मानते थे मनोज कुमार
फिल्म इंडस्ट्री में मनोज कुमार के सबसे अच्छे दोस्तों में धर्मेंद्र का नाम शामिल रहा है। इसके अलावा मनोज कुमार महान एक्टर दिलीप कुमार को अपना आदर्श मानते थे।
भूतों पर कहानियां लिखते थे मनोज कुमार
अपने कॅरियर के शुरुआती दिनों में मनोज कुमार को भूतों पर कहानियां लिखने का काफी शौक था। इन कहानियों को लेकर फिल्में भी बनाई गईं लेकिन इसके लिए मनोज कुमार ने कोई क्रेडिट नहीं लिया।
अमिताभ बच्चन का कॅरियर बनाने में मनोज कुमार का रहा बड़ा हाथ
अपने संघर्ष के दिनों में मनोज कुमार ने अमिताभ बच्चन की मदद की थी। मनोज कुमार ने अपनी फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में अमिताभ बच्चन को एक रोल प्ले करने को दिया था।
Updated on:
24 Jul 2018 09:26 am
Published on:
24 Jul 2018 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
