25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लता मंगेशकर ने रखा था नील नितिन मुकेश का नाम,जाने आज किस नाम से पहचानते हैं लोग

नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड में डेब्यू भले फिल्म जॉनी गद्दार से किया था। लेकिन बचपन में भी वह कैमरा फेस कर चुके हैं। साल 1998 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी फिल्म में काम किया।

2 min read
Google source verification
lata_.jpg

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों को बताने वाले हैं। उनका जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था और वह बहुत ही मशहूर गायक नितिन मुकेश के बेटे हैं। नील नितिन मुकेश के दादा मुकेश हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक थी। हालांकि नील का फिल्मी करियर उनके परिवार की तरह नहीं बन पाया। वह बॅालीवुड में उतना नाम नहीं कमा सके।आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी हालाँकि बड़े होने के बाद उन्हें ज्यादा अच्छे किरदार मिल नहीं पाए। अब नील बॅालीवुड से काफा दूर हैं।

अभिनेता नील नीतिन मुकेश का जन्म आज ही के दिन सन 1982 में हुआ था। जाने-माने संगीतज्ञ परिवार में जन्में नील ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि बेहतरीन अभिनय करने के बावजूद उन्हें प्रसिद्धि हासिल नहीं हुई। आज भी अभिनेता अपनी फिल्मों की बजाय अपने घर, परिवार और बैकग्राउंड को लेकर ज्यादा प्रसिद्ध हैं। नितिन मुकेश ने बॉलीवुड में कदम साल 2007 में फिल्म 'जॉनी गद्दार' से रखा था। इस फिल्म में रिमी सेन, धर्मेंद्र और विनय पाठक सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे।इसके बाद उन्होंने 'आ देखें जरा', 'जेल', 'लफंगे परिंदे', 'प्लेयर' और '3जी' सहित कई फिल्मों में काम किया। लेकिन इसके बावजूद नील को मुख्य रोल में नहीं देखा गया।

हीरो तो नहीं लेकिन विलेन किरदार में दर्शकों ने नील नितिन मुकेश के अभिनय को खूब पसंद किया।उन्होंने फिल्मों में विलेन बनकर दर्शकों के दिलों को जीता। वैसे अब तक नील नितिन मुकेश ने 'वजीर', 'गोलमाल अगेन' और 'साहो' में अपने विलेन किरदार से दर्शकों के दिलों को खूब जीता है। विलेन के रोल में लोगों ने खूब पंसद किया नील को।अभिनेता नील नीतिन मुकेश लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।

अभिनेता नील नीतिन मुकेश आखिरी बार फिल्म बाईपास में नजर आए थे। इसी के साथ नील नितिन मुकेश अपने नाम को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुके हैं। उनका असली नाम भी नील नितिन मुकेश नहीं है बल्कि 'नील नितिन मुकेश चंद माथुर' है। नील का नाम लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर ने रखा था। नील नीतिन मुकेश को सब उनके नेचर के लिए बहुत पसंद करते हैं। नील के बात करने का अंदाज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। वह दिखने में भी बेहद स्माट्र हैं।

यह भी पढ़े- Katrina Kaif : इंडियन वेयर में कैटरीना कैफ़ लगती है बेहद हॉट, फ़ोटो देख आप भी रह जाएंगे हैरान