28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

48 साल की उम्र में भी साक्षी तंवर ने नहीं की शादी, लेकिन एक बेटी की है मां

'कहानी घर-घर की' फेम साक्षी तंवर का आज है जन्मदिन 48 साल की उम्र में भी साक्षी तंवर ने नहीं की शादी  

2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Jan 12, 2021

sakshi_tanwar.jpg

Sakshi Tanwar Birthday

नई दिल्ली: छोटे पर्दे से अभिनय की शुरुआत कर बॉलीवुड में छा जाने वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar Birthday) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। 12 जनवरी 1973 को साक्षी का जन्म एक रिटायर्ड सीबीआई ऑफिसर के घर हुआ था। ऐसे में उनकी स्कूली अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों से पूरी की। ग्रेजुएट होने के बाद साक्षी ने दूरदर्शन के एक शो के लिए ऑडिशन दिया। इसमें उन्हीं कामयाबी मिली। उनका सेलेक्शन हो गया और यहीं से साक्षी के करियर की शुरुआत हुई।

Virat Kohli और Anushka Sharma की बेटी का नाम आया सामने

लेकिन साक्षी को असली पहचान और शौहरत एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'कहानी घर-घर की' (Kahani Ghar Ghar Ki) से मिली। साल 2000 में साक्षी को ये सीरियल मिला। इसमें उनका लीड रोल था। उन्होंने शो में पार्वती का किरदार निभाया। ये सीरियल सुपरहिट रहा। करीब 8 साल तक चले इस शो ने साक्षी की किस्मत ही बदल दी। इस सीरियल के बाद वह टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गईं।

इस सीरियल के बाद वह नजर आईं 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में। साल 2011 में वह इससे जुड़ी। उनके अपोजिट थे राम कपूर (Ram Kapoor)। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। साक्षी का ये सीरियल भी हिट रहा। टीवी के बाद साक्षी ने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई। आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल में उन्होंने आमिर की पत्नी का किरदार निभाया। फिल्म में भी उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। हालांकि उनका रोल छोटा था लेकिन जितनी देर के लिए भी वह स्क्रीन पर रहीं, उनसे नजर हटाना मुश्किल नामुमकिन था।

शादी से पहले और बाद में बिना सहमति यौन संबंध बनाने पर बोले Pankaj Tripathi

प्रोफेशनल लाइफ के अलावा साक्षी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। 48 साल को हो चुकीं साक्षी ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि वह एक बेटी की मां है। दरअसल, साल 2018 में उन्होंने एक प्यारी से बच्ची को गोद लिया। जिसका नाम दित्या तंवर है। जब साक्षी ने दित्या को गोद लिया था तब वह महज नौ महीने की थीं।