31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday Special: विनोद मेहरा संग शादी की जिद में रेखा ने खा ली थी कॉकरोच मारने की दवा फिर जो हुआ…

Vinod Mehra का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। जल्द ही उनकी मां को उनकी शादी की चिंता सताने लगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Feb 13, 2019

Happy Birthday Vinod Mehra: Rekha drink poison want to marry Vinod

Happy Birthday Vinod Mehra: Rekha drink poison want to marry Vinod

बॅालीवुड जगत के हैंडसम स्टार्स में से एक रहे Vinod Mehra का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। बहुत कम उम्र में विनोद सिनेमा जगत का हिस्सा बन गए थे। इस इंडस्ट्री को स्टार ने कई बेहतरीन फिल्में दीं। लेकिन विनोद प्रोफेशनल लाइफ ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे। 21 साल के कॅरियर में विनोद ने करीब 100 फिल्में की थीं। क्या आप जानते हैं विनोद अपनी तीन शादियों की वजह से काफी चर्चा में आए थे।

विनोद मेहरा ने 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से बतौर एक्टर अपने कॅरियर की शुरुआत की। लेकिन काफी जल्द ही उनकी मां को उनकी शादी की चिंता सताने लगी। अपनी मां के कहने पर विनोद ने उनकी पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी भी कर ली। शादी के कुछ ही दिनों के बाद उन्हें पहला दिल का दौरा पड़ा और वो बाल-बाल बच गए। इसके बाद कुछ समय में ही उनका दिल हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। विनोद मेहरा ने तीसरी शादी किरण से 1988 में की थी और इस शादी के दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई। किरण के विनोद से तब दो छोटे बच्चे भी थे। बेटा रोहन और बेटी सोनिया।

क्या आप जानते हैं विनोद मेहरा की अपनी एक अलग ही स्टाइल थी जिसकी वजह से एक्ट्रेसेस उनकी दीवानी थीं। एक समय ऐसा आया था जब रेखा संग उनकी कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही थी। रेखा-विनोद की शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं। मगर शादी की बात से रेखा ने साफ इनकार कर दिया था।

कहा जाता था कि एक बार विनोद मेहरा पर शादी का दवाब डालने के लिए रेखा ने कॉकरोच मारने की दवा भी खा ली थी। जिसके बाद काफी हंगामा हो गया था। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब अपनी निजी जिंदगी में विनोद काफी परेशान रहने लगे। ये भी कहा जाता है कि कुछ प्रोड्यूसर्स और निर्देशकों ने डेट्स देने में विनोद को बहुत सताया जिससे विनोद तनाव में रहने लगे। कई फिल्मों के रिलीज होने से पहले ही एक्टर चल बसे। अचानक दिल का दौरा पड़ जाने से वे असमय मात्र 45 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए।