
Happy Holi celebration Bollywood and televidion Stars 2023
Bollywood Stars Television Celebrities: बॉलीवुड में हर धर्म के लोग मौजूद हैं। और यह बात भी बिल्कुल सही है कि वह सभी हर धर्म के त्योहार मनाते हैं। क्योंकि वह किसी भी धर्म और जाति में यकीन नहीं करते हैं। इस सेलेब्ल का मानना है कि अच्छा इंसान बनना जरूरी है यानी की बींग ह्यूमन। जैसे की शाहरुख खान और गौरी खान के घर पर होली, दीवाली, ईद और रमजान सभी त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। उसी तरह टीवी स्टार्स भी हर त्योहार खुशी से मनाते हैं। लेकिन सभी त्योहारों में जो सबसे खास त्योहार है जिसे सभी मनाते हैं वह है होली का त्योहार। हर किसी को रंग पसंद होते हैं फिर चाहे होली के रंग हो या फिर जीवन में खुशियों के रंग हो। हर कोई होली पर रंगों में डूब जाना चाहता है। होली के रंग का नशा ही कुछ ऐसा है कि छोटा हो या बड़ा होली के रंग में रंग जाना चाहता है। इसी खास होली के मौके पर बॉलीवु सेलेब्रिटिज और टीवी स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के लिए होली स्पेशल वीडियो तो किसी ने होली के रंग में सराबोर होकर होली की फोटोज शेयर की हैं। सभी ने अपने-अपने तरीके से फैंस को होली की शुभकामनाएं दी है।
होली के रंग में हर कोई रंग जाना चाहता है। कुछ ऐसा ही नजारा बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी स्टार्स का हो चुका है। एक्ट्रेस अनन्या पांडे, करीना कपूर खान, कृति सेनन, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी जोकि रंगो से नहीं बल्कि फुलों से होली खेलती हैं। उन्होंने भी अपनी फैमिली के साथ बेहद खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें : 41वें दिन पठान का कलेक्शन, रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज का हुआ असर
टीवी स्टार्स की बात करें तो टीवी स्टार्स को भी होली पर पार्टीज करना बेहद पसंद है। हर कोई अपने-अपने अनोखे तरीके से होली मना रहा है। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पति संग जमकर होली खेली, तो वहीं हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अवनीत कौर ने भी अपने फैंस के लिए एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है।
अवनीत कौर, सुम्बुल तौकीर खान, प्रियंका चाहर चौधरी, एकता कपूर, तेजस्वी प्रकाश के अलावा भी कई टीवी के नामचीन चेहरे हैं जो खूब जमकर खोली का त्योहार मना रहें हैं। उनकी होली 2023 की सबसे धूम धड़ाके वाली होली है। कोई पानी से होली खेलता दिखा, तो कोई रंगों से तो कोई फुलों की होली खेलता दिखा। हर कोई अपने तरीके से होली का त्योहार मना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड तोड़ सकती है अजय देवगन की फिल्म भोला
Updated on:
07 Mar 2023 07:35 pm
Published on:
07 Mar 2023 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
