Bholaa-Pathaan: फिल्म दृश्यम-2 के बाद अब फिल्म भोला से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं अजय देवगन। अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला 30 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म भोला में अजय देवगन के साथ नजर आएंगी तब्बू। वैसे भी फैंस को तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी बेहद पसंद है। फिल्म दृश्यम और दृश्यम-2 के बाद से ही फैंस को तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी बेहद पसंद आने लगी है। इससे पहले भी दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। बहराल, अजय और तब्बू के फैंस चाहते है कि इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म भोला ही बने। भोला के सामने अभीतक 41वें दिन का पठान का 1028 करोड़ रुपए का धांसू रिकॉर्ड खड़ा कर दिया है। क्या फिल्म भोला पठान का यह धमाकेदार रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। क्योंकि 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म पठान के बाद जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं वह ज्यादा दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाईं। जिनमें शामिल हैं कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा', अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी'। इस फ्राइडे यानी की 8 फरवरी होली के दिन रिलीज हो रही है रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार'। अब देखना यह है कि एडवांस बुकिंग में 7500 की टिकट की प्री बुकिंग में झंडे गाडने वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' कितने दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है।