24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान और चीन के बाद अब हैप्पी को कहां भगाओगे? स्टार ने डायरेक्टर से पूछा सवाल

यह ड्रामा और कॉमिक से भरपूर फिल्म 24 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
2 min read
Google source verification

image

Rahul Yadav

Aug 20, 2018

Happy Phirr Bhaag jayegi

Happy Phirr Bhaag jayegi

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और डायना पेंटी की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल है। इस मूवी के निर्देशक मुदस्सर अजीज, एक्टर जिम्मी शेरगिल और एक्ट्रेस डायना पेंटी ने फिल्म के बारे में बताया कि ये मूवी पहले पार्ट से बेहद अलग है और इसमें उसके मुकाबले कहीं ज्यादा कॉमेडी देखने को मिलेगी। वहीं जिमी शेरगिल ने फिल्म के डायरेक्टर से सवाल पूछा कि पाकिस्तान और चीन के बाद अब हैप्पी को कहां भगाओगे?

वीडियो: हाई हिल्स के कारण उर्वशी रौतेला का बिगड़ा बैलेंस, खुल गया ड्रेस पर लगा बैल्ट

बातचीत के दौरान कही ये बातें

फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज, एक्टर जिम्मी शेरगिल और एक्ट्रेस डायना पेंटी ने फिल्म के बारे में एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि ये फिल्म पहले पार्ट से काफी अलग है और उसके मुकाबले इसमें जबरदस्त कॉमेडी और पंजाबी का तड़का है। वहीं मूवी में लीड रोल निभा रहे एक्टर जिमी शेरगिल ने मजाकिया लहजे में मुदस्सर अजीज से सवाल किया कि पहले हैप्पी को पाकिस्तान भगाया और अब चीन तो आगे अब कहां भगाने का इरादा है। इस पर अजीज ने जवाब दिया कि अगर दर्शक इस मूवी को पहले सीक्वल की तरह ही प्यार देंगे तो फिर देखेंगे किस पड़ोसी मुल्क में हैप्पी को भगाना है।

बंटी और बबली' की जोड़ी एक बार फिर दिखेगी बड़े पर्दे पर, बनेगा सीक्वल!

डायना और सोनाक्षी का है कॉमिक रोल

बता दें कि 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में डायना के साथ सोनाक्षी सिन्हा का कॉमिक रोल देखने को मिलेगा। अगर इस मूवी की कहानी की बात करें तो पहले तो ये फिल्म आप में कन्फ्यूजन क्रिएट करेगी इसके बाद कॉमेडी का जोरदार तड़का देखने को मिलेगा। यह ड्रामा और कॉमिक से भरपूर फिल्म 24 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

लैला मजनू', 'हैलीकॉप्टर ईला' और 'गली गुलिया' में होगी घमासान टक्कर, तारीख हुई तय