
musician-Pandit-Sanjay-Marathe-passes-away
Pandit Sanjay Marathe Passed Away: मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। लोकप्रिय शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादक ‘पंडित संजय राम मराठे’ (Pandit Sanjay Marathe) का निधन 68 वर्ष की आयु में हो गया है। इस बात की जानकारी उनके परिवार वालों ने दी है।
शास्त्रीय गायक के घर वालों ने बताया कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके बाद हम लोग उन्हें लेकर महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक नजदीकी अस्पताल में ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई।
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक लोकप्रिय शास्त्रीय गायक ‘पंडित संजय राम मराठे’ (Pandit Sanjay Marathe) का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। देर रात (रविवार) डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन सीरियस अटैक होने के कारण वह नहीं रहे।
‘संजय मराठे’ शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में बड़ा नाम था। उनके जाने से फिल्म जगत में शोक की लहर है। ‘पंडित संजय राम मराठे’ हारमोनियम वादन और गायिकी के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। वह अपने पीछे भारतीय शास्त्रीय संगीत और रंगमंच की एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं।
73 वर्षीय विश्व विख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन बीती रात सैन फ्रांसिस्को में हुआ। वह भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक प्रमुख चेहरा थे। उन्होंने देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी प्रसिद्धि दिलाई। उनका संगीत सदियों तक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके निधन से भारतीय शास्त्रीय संगीत ने अपना एक अनमोल रत्न खो दिया है।
Updated on:
16 Dec 2024 03:51 pm
Published on:
16 Dec 2024 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
