15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कर दी अपनी शादी के लिए शॉपिंग शुरू? तस्वीरें आई सामने

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी। ये कपल पिछले काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सामने आती रही हैं।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 26, 2022

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कर दी अपनी शादी के लिए शॉपिंग शुरू? तस्वीरें आई सामने

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कर दी अपनी शादी के लिए शॉपिंग शुरू? तस्वीरें आई सामने

एक बार फिर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर अफवाहें सुर्खियों में हैं और इस बार वो पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणबीर और आलिया अप्रैल के महीने में एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं और इसने उन्हें शहर की चर्चा का विषय बना दिया है।

आलिया और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की शादी के दिन का फैंस बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। लगता है रणबीर-आलिया ने अपने फैंस को जल्द ही खुशखबरी देने का मन बना लिया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के शादी की चर्चा एक बार फिर जोरों पर हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसे देखने के बाद के फैंस कयास लगाने लगे हैं बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस के घर जल्द शहनाई बजने वाली है।

रणबीर-आलिया पिछले चार साल से रिलेशनशिप में हैं। जब से दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है और कहा है कि दोनों शादी करना चाहते हैं। हालांकि अब तक कई बार उनकी शादी की डेट्स सामने आ चुकी हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि इस साल अक्टूबर या दिसंबर में दोनों की शादी करने की प्लानिंग है।

यह भी पढ़ें: फिल्म '83' में क्रिकेटर इमरान खान को देख पाकिस्तानियों का आ रहा रिएक्शन, किसी को पसंद आई उपस्थिति तो कोई उठा रहा कास्टिंग पर सवाल

दरअसल, रणबीर और आलिया की एक साड़ी फैशन ब्रांड की एक सीईओ और डिजाइनर 'बीना कन्नन' के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिससे उनके फैंस ये अंदाजा लगा रहे है कि क्या इस जोड़े ने अपनी शादी के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। बीना कन्नन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें रणबीर और आलिया दोनों को उनके साथ पोज देते हुए नजर आ रहे है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट सफेद कुर्ते में नजर आ रही है। जबकि रणबीर को नीली शर्ट और जींस में देखा जा सकता है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को फेमस साड़ी डिजाइनर बीना कनन के साथ देख फैंस कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि क्या शादी की तैयारी? तो कोई लिख रहा है कि ‘वेडिंग बेल्स’ तो कोई शादी के लिए खरीददारी बता रहा है।

यह भी पढ़ें: तालाब में चिल करते हुए सलमान खान ने खिचावाई फोटो, फैंस बोले - '....भाई पानी में भी सांप होता है'