scriptDharmendra के जन्मदिन पर पत्नी हेमा मालिनी ने लिखा इमोशनल मैसेज, फैंस से की ये बड़ी अपील | hema malini emotional post on dharmendra birthday thanks to fans love | Patrika News

Dharmendra के जन्मदिन पर पत्नी हेमा मालिनी ने लिखा इमोशनल मैसेज, फैंस से की ये बड़ी अपील

Published: Dec 08, 2020 03:57:21 pm

Submitted by:

Neha Gupta

बॉलीवुड के ‘ही मैन’ धर्मेद्र ने मनाया 85वां जन्मदिन
हेमा मालिनी ने बर्थडे पर दिया खास तोहफा
फैंस के प्यार और सम्मान के लिए कहा शुक्रिया

Dharmendra and Hema Malini

Dharmendra and Hema Malini

नई दिल्ली | बॉलीवुड की मोस्ट अडोरेबल जोड़ी में से एक धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की जोड़ी है। दोनों का सालों का साथ लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। दो प्यार करने वालों के लिए हेमा और धर्मेंद्र की जोड़ी एक बढ़िया उदाहरण है। आज यानी 8 दिसंबर को धर्मेंद्र अपना 85वां जन्मदिन (Dharmendra Birthday) मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा। हेमा ने पति धर्मेंद्र के साथ अपनी तस्वीर साझा करके उनके लंबी उम्र की दुआ करने की फैंस से अपील की।

Bigg Boss 14: अली गोनी के साथ जैस्मिन भसीन ने अपने रिश्ता का किया खुलासा, देखें वीडियो

https://twitter.com/dreamgirlhema/status/1336186197622702082?ref_src=twsrc%5Etfw

हेमा और धर्मेंद्र ने एक साथ कई सदाबहार फिल्मों में काम किया है। दोनों के प्यार की मिसाल लोग आज भी देते हैं। ये आइकॉनिक जोड़ी फैंस के दिलों में भी हुई है। हेमा के लिए धर्मेंद्र का जन्मदिन बहुत खास दिन है। उन्होंने अपने ट्विटर पर अपनी और धर्मेंद्र की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- आज हम धरम जी का जन्मदिन मना रहे हैं। ये आप सब फैंस का प्यार और दुलार है, जो अभी भी हमारी फिल्में देखते और उसकी सराहना करते हैं। ऐसे हम आपकी यादों में हमेशा बने रहते हैं। यही हमें काम करने करने के लिए प्रेरित करता है और हेमशा साथ के लिए हमें आपकी दुआओं की जरूरत है। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।

https://twitter.com/dreamgirlhema/status/1336192896865714177?ref_src=twsrc%5Etfw

इसके अलावा हेमा ने एक पोस्ट किया। उन्होंने ट्विटर पर दो और फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- आपकी सम्मान, दुआओं और प्यार ने हमें इतने सालों तक साथ बनाए रखा है। बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने लगभग 33 फिल्मों में साथ काम किया। दोनों की फिल्म ड्रीम गर्ल और शोले को खूब पसंद किया गया था। साल 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी। दोनों ने अयंगर रीति-रिवाज से विवाह रचाया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो