
शादी के लिए एक्ट्रेस ने अपनाया था इस्लाम धर्म
बॉलीवुड में आपने कई लव स्टोरी सुनी होगी लेकिन ये कहानी एक ऐसी एक्ट्रेस की है जो शादी के 44 साल बाद भी अपने ससुराल नहीं जा पाईं। ये दिग्गज अदाकारा कोई और नहीं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) है। हेमा मालिनी को शादीशुदा धर्मेंद्र से प्यार हो गया था। चार बच्चों के पिता होने के बावजूद धर्मेंद्र ने हेमा के साथ शादी करने के लिए अपनी सारी हदें पार कर दी थीं। यहां तक कि धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म भी स्वीकार कर लिया था।
हेमा मालिनी के पिता दोनों की शादी के सख्त खिलाफ थे। एक बार हेमा ने परिवार के दबाव में आकर एक्टर जितेंद्र से शादी के लिए हां कर दी थी। जैसे ही धर्मेंद्र (Dharmendra) को ये बात पता चलती है वो गुस्से में बिना कुछ सोचे समझे एक्ट्रेस के घर पहुंच जाते हैं। यहां पहुंच कर वो खूब हंगामा करते हैं जिसके बाद हेमा मालिनी जितेंद्र से रिश्ता तोड़ देती है। साल 1978 में हेमा मालिनी के पिता की मृत्यु हो जाती है जिससे हेमा बुरी तरह से टूट जाती हैं। धर्मेंद्र इस वक्त हेमा के साथ खड़े रहते हैं।
हेमा ने 1980 में धर्मेंद्र से धर्म बदलकर शादी कर ली थी। धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए ही हेमा से शादी रचा ली थी। हालांकि, हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के परिवार ने कभी नहीं अपनाया। बता दें कि हेमा से शादी करने से पहले ही धर्मेंद्र ने उनके सामने कई शर्तें रख दी थी। पहली शर्त ये थी कि एक्ट्रेस धर्मेंद्र के पहले परिवार से बिल्कुल दूर रहेंगी और उनकी लाइफ में कोई दखल नहीं देंगी। वहीं दूसरी शर्त ये थी कि वो कभी धर्मेंद्र को अपने परिवार से मिलने से नहीं रोकेंगी। हेमा अपने वादे पर कायम रहीं और यही वजह है कि एक्ट्रेस शादी के इतने सालों बाद भी अपने ससुराल नहीं जा पाईं।
Published on:
03 May 2024 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
