7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

तलाकशुदा एक्टर से शादी, हिंदू होकर मुस्लिम परिवार की बनी ‘बहू’, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस

Birthday Special: बॉलीवुड की वो फेमस एक्ट्रेस जो हिंदू होकर मुस्लिम खानदान की बहू बनी हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Sep 21, 2024

kareena kapoor birthday

करीना कपूर का आज है 44वां बर्थडे

Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्होंने तलाकशुदा एक्टर से शादी की और 2 बच्चों की मां बन गईं। यह एक्ट्रेस हिंदू है, लेकिन मुस्लिम एक्टर से शादी के बाद वह मुस्लिम परिवार की बहू बन गईं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान की। आज करीना कपूर अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए एक्ट्रेस से जुड़ी दिलचस्प बातें बताते हैं।

करीना कपूर का अफेयर

21 सितंबर, 1980 को मुंबई में जन्मीं करीना कपूर बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं। कपूर खानदान की एक्ट्रेस अब खान परिवार की बहू भी हैं। करीना ने सैफ अली खान से 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की थी। सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह थीं, जिनसे उनके 2 बच्चे हुए। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। अब करीना के साथ सैफ के 2 बच्चे और हैं, जिनका नाम है जेह और तैमूर। करीना और सैफ की लव स्टोरी फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया।

यह भी पढ़ें: दुख की घड़ी में करीना कपूर ने Malaika Arora का दिया साथ, टाले अपने सारे काम

करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड थे शाहिद कपूर

सैफ अली खान से पहले करीना कपूर और शाहिद कपूर एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों की लव स्टोरी 2004 की फिल्म 'फिदा' के सेट पर शुरू हुई थी। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि, लोग आज भी दोनों के रिश्ते को याद करते हैं।

यह भी पढ़ें: खाना बनाते समय इस फेमस एक्ट्रेस पर गिरा खौलता हुआ तेल, चेहरे पर पड़े छाले, हुआ बुरा हाल

करीना कपूर वर्कफ्रंट

करीना कपूर की हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुई थी। इसका नाम है द बंकिंघम मर्डर्स। इस फिल्म में करीना कपूर की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। इसके अलावा उन्होंने 3 इडियट्स, जब वी मेट, बॉडीगार्ड और गुड न्यूज जैसी कई फिल्में की हैं, जिन्होंने करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।