5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस हिंदू एक्ट्रेस से फेमस मुस्लिम डायरेक्टर ने 1 नहीं 4 बार की शादी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के मुस्लिम डायरेक्टर ने हिंदू एक्ट्रेस से एक नहीं बल्कि चार बार शादी की थी। इनके चार बार शादी करने के पीछे का बहुत ही दिलचस्प किस्से हैं। आइए आपको रुबरू कराते हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Mar 17, 2024

shruti_seth_marriage_with_muslim_muslim_director_danish_aslam_1.jpg

एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने डायरेक्टर दानिश असलम से 4 शादी रचाई थी


बॉलीवुड में कई ऐसे कपल हैं जिन्होंनें इंटरकास्ट रिलीजन में शादी रचाई है। इंडस्ट्री के स्टार्स की बात करें तो स्टार्स हैं जिन्होंनें प्यार में पागल होकर अपना धर्म बदल कर शादी रचा ली है। आज ऐसे कपल खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। कुछ लोगों ने तो धर्म के साथ-साथ अपने बचपन का नाम भी बदल लिया है। इंडस्ट्री में ऐसे ही एक इंटरकास्ट कपल हैं जिन्होंनें 4 बार आपस में शादी रचाई है। क्या आप जानते हैं इनकी लव स्टोरी का दिलचस्प किस्सा?


साल 2010 में टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने डायरेक्टर दानिश असलम से शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात आमिर खान की फिल्म 'फना' के सेट पर हुई थी। 'फना' फिल्म से श्रुति सेठ ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। उस दौरान दानिश कुणाल कोहली बतौर असिस्टेंट काम कर रहे थे।


यह भी पढ़ें: ब्राह्मण होने के बावजूद ये एक्ट्रेस मुस्लिम धर्म का करती हैं पालन, सामने आई बड़ी वजह


सेट पर दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने लगे थे। बहुत जल्द इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद श्रुति और दानिश ने शादी करने का फैसला लिया। अगल-अलग धर्म के होने की वजह से दोनों को अपने घवालों को समझाने में काफी समय लग गया था। फिर दोनों ने खुशी-खुशी शादी रचाई। कपल ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 4 अलग-अलग तरीके से शादी रचाई थी।

यह भी पढ़ें: हिंदू एक्ट्रेस ने प्यार में तोड़ी धर्म की दिवार, इस्लाम किया कबूल, कुछ ने तो मां- बाप के दिए नाम ही बदल डालें

पहले तो श्रुति और दानिश ने गोवा में क्रिश्चन तरीके से शादी की थी। दोनों ने फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद मुस्लिम रिवाज से और बाद में कोर्ट मैरिज की। दानिश और श्रुति की शादी का सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इन तीन दिन में दोनों ने अलग-अलग तरीके से चार बार शादी की थी।