वीडियो में हिंदुस्तानी भाऊ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो शेफाली को 'बिग बॉस 13' के दौरान से जानते थे। वह हमेशा उनके साथ बहन की तरह रही थीं। भाऊ ने आगे बताया कि "वो साल में तीन बार मुझसे जरूर मिलती थी। हम फोन पर अक्सर बात करते थे, लेकिन वो तीन दिन खास होते थे जब हम मिलने की प्लानिंग करते थे। साथ ही भाऊ ने बताया कि 'वो मुझसे पूछती थी, 'क्या बनाऊं तेरे लिए?' अब वह हमारे बीच नहीं रही? अब बस इंतजार रहेगा कि कब उसका फोन आएगा। मैं उसे प्यार से 'चुपड़ी' कहता था।' उन्होंने ये भी कहा कि 'मैं मुश्किल से किसी को अपना मानता हूं। बहुत सारे रिश्ते सिर्फ दिखावे के होते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते दिल से होते हैं। और शेफाली वो थी, जिसे मैं दिल से चाहता था। हम हर दस दिन में एक-दूसरे से बात करते थे, लेकिन अचानक ऐसा हो गया, ये मैं नहीं सोच सकता था।'