6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस फेमस सिंगर को महिला पुलिसकर्मी ने किया Kiss, हुईं निलंबित

एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में सिंगर को गले लगाकर किस करना महिला पुलिसकर्मी पर भारी पड़ गया। महिला को काम से अब निलंबित कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

May 16, 2024

असम के फेमस सिंगर जुबिन गर्ग पर प्यार लुटाना एक महिला को काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, जुबिन गर्ग ने हाल ही में एक कॉन्सर्ट किया था। इस दौरान उनकी एक फैन स्टेज पर आकर उन्हें गले से लगाकर किस कर लिया। वह पेशे से पुलिसकर्मी है और उस दौरान वर्दी में ही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बात महिला की नौकरी पर आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को काम से निलंबित कर दिया गया है।

महिला के समर्थन में आगे आए सिंगर

जुबिन को जब इस मामले के बारे में पता चला तो महिला के समर्थन में सामने आए।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबीन ने कहा कि महिला को निलंबित नहीं किया जाना चाहिए था। यह शो एक हफ्ते पहले हुआ था और उन्हें बुधवार को इसकी खबर मिली।