फिल्म हाउसफुल 5 एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, रंजीत, फरदीन खान, सौंदर्या शर्मा और जैकलीन समेत कई स्टार्स हैं जिन्होंने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को देखकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "मॉर्निंग शो सिंगल स्क्रीन पर रिलीज हुआ और इसने धमाल मचा दिया।” दूसरे ने लिखा, "हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए तैयार है। धमाकेदार शुरुआत।” तीसरे ने लिखा, “यह हाउसफुल 5 डे है। मास कमबैक लोड हो रहा है।” एक अन्य ने लिखा, “फिल्म में अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है, उन्होंने अपने एक्सप्रेशन से हर सीन को शानदार बना दिया है।”