5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Relationship: ऋतिक रोशन और सबा आजाद मुंबई के ₹100 करोड़ के अपार्टमेंट में लिव इन में रहेंगे

Relationship: ऋतिक रोशन अपनी वाइफ से सुजैन खान से अलग होने के बाद अब अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले हैं। सूत्रों की माने तो ऋतिक रोशन और सबा आजाद मुंबई के ₹100 करोड़ के अपार्टमेंट में साथ रहेंगे।

2 min read
Google source verification

image

Anju Chaudhary Bajpai

Nov 18, 2022

hritik_main.jpg

Hrithik Roshan and Saba Azad

Relationship: ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने लिव इन में रहने के फैसले को लेकर अपने रिश्ते को एक कदम और आगे ले जाने का फैसला कर लिया है। सबा और ऋतिक, जिन्हें अक्सर मुंबई के कई रेस्ट्रा में एक-साथ स्पॉट किया जा चुका है और कई इवेंट्स में भी एक-दूजे के साथ देखा गया है।

मन्नत में रहेंगे साथ: ऋतिक रोशन और सबा आजाद मुंबई में मन्नत नाम की इमारत के एक अपार्टमेंट में एक साथ रहेंगे। जहां उनके रहने के लिए अभी से काम शुरू किया जा चुका है। वैसे खबर तो यह भी सामने आई है कि ऋतिक ने दो अपार्टमेंट पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जो तीन मंजिलों में फैले हुए हैं।

ऋतिक ने जुहू-वर्सोवा लिंक रोड के पास मन्नत में दो अपार्टमेंट ₹97.50 करोड़ में खरीदे हैं। सबा और ऋतिक का यह नया आशियाना समुद्र का अद्भुत नजारा दिखाता है। ऋतिक रोशन और सबा का यह घर 38,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। रिपोर्ट की माने तो ऋतिक रोशन ने 15वीं और 16वीं मंजिल पर बेस्ड डुप्लेक्स के लिए रुपये दे दिए है। ऋतिक ने 67.50 करोड़ और दूसरे अपार्टमेंट के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए है।

लव बर्ड्स का नया आशियाना: रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक और सबा पिछले कुछ समय से साथ में रहने का प्लान बना रहे थे और अब जल्द ही लव बर्ड्स नए आशियाने में सिफ्ट होने वाले हैं। ऋतिक काफी समय से सबा को डेट कर रहे हैं। हाल ही में ऋतिक के परिवार के साथ उनके मुंबई घर पर दिवाली के मौके पर सबा आजाद भी मौजूद थी।

ऋतिक रोशन की पहली शादी इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान (sussanne khan) से हुई थी। 2014 में ऋतिक और सुजैन अलग हो गए थे। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं ऋहान रोशन और ऋधान रोशन।

यह भी पढ़ें : क्या दृश्यम-2 तोड़ पाएगी Black Panther, 'KGF 2' और 'RRR' के कलेक्शन का रिकॉर्ड...

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की अपकमिंग फिल्म: आखिरी बार ऋतिक रोशन फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए थे, जोकि 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। निर्देशक पुष्कर-गायत्री की इस फिल्म में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी अहम रोल में थे। ऋतिक रोशन जल्द ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर नजर आएंगे।

सबा आजाद ने हाल ही में सोनी राजदान और शीबा चड्ढा अभिनीत फिल्म सॉन्ग ऑफ पैराडाइज की शूटिंग पूरी की है।

यह भी पढ़ें : विजय सालगांवकर के पैंतरे से आईजी अक्षय खन्ना भी चित, क्लाइमैक्स...