
hrithik roshan movie super 30 new poster release on teachers day
टीचर्ड डे के दिन बॅालीवुड स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का तीसरा पोस्टर जारी हुआ है। इस पोस्टर में वह अपने स्टूडेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में ऋतिक का काफी अलग लुक में दिखाई दे रहा है।
पोस्टर पर दिया ये कैप्शन
फिल्म 'सुपर-30' में ऋतिक संस्थापक आनंद कुमार का किरदार अदा कर रहे हैं। वह बिहार में आइआइटी के एक्जाम के लिए ट्यूशन पढ़ाते हैं। अब क्योंकि फिल्म में ऋतिक एक टीचर के रोल में हैं, इसलिए टीचर्स डे के खास दिन ये पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर पर कैप्शन में लिखा है, 'अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा.. अब राजा वही बनेगा दो हकदार होगा!'
जानें क्या है फिल्म 'सुपर 30' की कहानी
गौरतलब है कि ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज को रिलीज होने की खबर है। बता दें ये फिल्म संस्थापक आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है जो हर साल ऐसे 30 बच्चों को आईआईटी की मुफ्त कोचिंग देते हैं, जो गरीब और पिछड़े हैं। उनकी कोचिंग के लगभग सभी स्टूडेंट आईआईटी में सिलेक्ट होते हैं। बता दें फिल्म में ऋतिक के अलावा एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी अहम किरदार अदा कर रही हैं। वह मूवी में ऋतिक की पत्नी का रोल निभा रही हैं। इस मूवी का निर्देशन विकास बहल ने किया हैं। इससे पहले विकास कंगना रनौत कि फिल्म 'क्वीन' का निर्देशन कर चुके हैं।
Published on:
05 Sept 2018 10:41 am
