
hyderabad farmer sunny leone poster on field
भारत में किसानी करना हमेशा से ही मुश्किल का काम रहा है। हर कदम पर एक नई चुनौती आती है। फसल के बीज से लेकर फसल की रक्षा तक हर समय किसान को अपनी फसल को बचाना होता है। लेकिन बदलते हालात के साथ साथ किसान की ये मुश्किलें भी बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के एक किसान ने अपनी ऐसी ही एक समस्या का समाधान एक अनूठे तरीके से निकाला है। इस किसान का ये जो तरीका है यकीनन आज तक पूृरे देश मे क्या पूरी दुनिया में नहीं अपनाया गया है।
दरअसल गांव के किसानों को ये डर लगा रहता है कि जब उनकी फसल अच्छी हो जाती है तो लोगों की काली नजर भी उनकी लहलहाती फसल पर लगनी शुरु हो जाती है जिसके लिए वो तरह तरह का जतन उठाते रहते हैं। कई सालों से ये किसान परेशान चल रहा था। मामला आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले का है। यहां के एक किसान बांदाकिंदिपल्ली गांव के किसान ए.चेंचू रेड्डी ने यह तरकीब अपनाई है। उन्होंने अपने फसलों की रक्षा के लिए ना देश के कृषि मंत्री ना प्रदेश के कृषि मंत्री और ना ही किसी और सरकारी नुंमाइदों से मदद मांगी। आंध्र प्रदेश के इस किसान ने मदद भी मांगी तो हॉट एकट्रेस सनी लियोनी से।
बता दें कि इस किसान ने फसल को बर्बाद होने से बचाने के लिए लाल बिकनी पहने सनी लियोनी के दो पोस्टर खेत के दोनों किनारों पर लगाए हैं। इस पोस्टर पर तेलुगू में लिखा है, 'मुझसे जलना मत'।
किसान का कहना है कि - सनी लियोनी को लोग चाहते हैं। ऐसे में लोग फसलों को नहीं बल्कि सनी लियोनी को देखते हैं। इससे मेरी फसलें बुरी नजरों से बच जाती हैं। इसका फायदा मिल रहा है। फसलें अच्छी हुई हैं।'
दरअसल किसान की सड़क के किनारे काफी खेत है। सड़क पर लोगों का काफी आना जाना लगा रहता है। किसान का मानना है कि इन आने-जाने वाले की नजर फसलों पर पड़ती है। जिस वजह से उसकी फसल बर्बाद हो जाती थी लेकिन फिर एक दोस्त ने उन्हें सलानह दी की तुम सनी लियोनी का पोस्टर लगाओ। हुआ कुछ यूं कि अब हर कोई गुजरते हुए फसल की जगह सनी लियोनी को ही देखता है। और उनकी फसल सुरक्षित हो गई है।

Updated on:
14 Feb 2018 11:54 am
Published on:
14 Feb 2018 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
